ऐसे करे अपने वोटिंग से सम्बंधित जानकारी

gaurav bajpai

त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे फेज में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में वोट पड़ने शुरू हो गए हैं। वहीं, पंजाब की सभी 117 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोनों राज्यों में कुल 5.16 करोड़ लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। अब इन 5.16 करोड़ लोगों में आपका नाम है या नहीं? ये आप घर बैठे आज ही जान सकते हैं। 

  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए आप https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करें। सीधे लिंक पर क्लिक करके भी आप वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
  • यहां आप अपना नाम, पिता या पति का नाम, लिंग और उम्र भरिए।
  • इस कॉलम के ठीक नीचे राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चयन करिए।
  • सबसे अंतिम में दिए गए कोड को भरिए और फिर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो वह सामने आ जाएगा।
  • अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर है तो इससे भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको https://Electoralsearch.in पर लॉगइन करना होगा।
  • वेबसाइट के टॉप पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। पहला विवरण द्वारा खोजें और दूसरा पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजें।
  • आपको दूसरा ऑप्शन यानी पहचान पत्र क्र द्वारा खोजें पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर जाएंगे आपके सामने तीन कॉलम होंगे।
  • पहले में आप मतदाता पहचान पत्र संख्या डालिए।
  • दूसरे कॉलम में आप अपने राज्य का नाम डालिए।
  • तीसरे कॉलम में नीचे दिए गए कोड को टाइप करिए और फिर अंतिम में सर्च ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  • अगर आपका नाम मतदाता सूची में होगा तो उसकी सारी डिटेल्स आ जाएगी।
  • अगर आप वेबसाइट के जरिए अपना नाम नहीं खोज पा रहे हैं तो आप चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप का यूज कर सकते हैं।
  • इसके लिए ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter helpline app) डाउनलोड करिए।
  • यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे।
  • पहला आप वोटर आईडी कार्ड में दिए गए बार कोड को स्कैन करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • दूसरा आप नाम, पिता या पति का नाम, आयु, लिंग, राज्य, जनपद, विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर अपना नाम देख सकते हैं।
  • तीसरा आप वोटर आईडी क्रमांक से पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर आपको वोटर रजिस्ट्रेशन, शिकायत, ईवीएम की जानकारी, चुनाव और चुनाव परिणामों की भी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *