गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति की बैठक आंग्ल वर्ष 2022 में हुई सम्पन्न

गौरव बाजपेयी-ब्यूरो चीफ

आज दिनाँक 02 जनबरी 2022 को गढ़वाली आपसी भाईचारा समिति की बैठक आंग्ल वर्ष 2022 के उपलक्ष में सिद्दार्थ पैलेस, आदर्श नगर, निलमथा, कैंट, लखनऊ में संम्पन्न हई | इस मौके पर समिति द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ माँ गंगोत्री व भगवान बद्री – केदार जी की मधुर बंदना की और गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रो ढोल दमों एवं रणसिंघा की मधुर धुनों के साथ नव वर्ष 2022 के कैलेन्डर का विमोचन किया गया | इस कैलेंडर में गढ़वाली त्योहारों एवं माँ गंगोत्री के उद्गगम स्थल के साथ-साथ बाबा केदार की अतुलनीय बृहद जटाओं स्वरूप हिमालय की गगनचुम्भी पर्वत श्रृंखलाओं के मनोहर दृश्य के मध्य माँ गंगोत्री के पवित्र मंदिर व नदी के व्यापक दर्शन हो रहे हैं।

इस मौके पर समिति के सभी संरक्षकगण, क्षेत्रीय प्रभारीगण ,पदाधिकारीगण, क्षेत्रिय प्रभारीगण, सदस्य एवं भारी संख्या में महिला सदस्यगण मौजूद थे| विमोचन के पश्चात महिला सदस्यों द्वारा गढ़वाल की पारंपरिक लोक गीतों का गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *