जय हो गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के नारे लगाते हुए लोग खुश दिखे
नीतीश कुमार तिवारी श्रावस्ती(जमुनहा)
जिले के तहसील क्षेत्र जमुनहा के वीरगंज बाजार के युवा खिलाड़ियो ने टोकियो में आयोजित ओलंपिक खेल में भारत की गोल्ड विजय पताका लहराने वाले नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई दिया व खुशियां मनाते हुए आगे के सफर में भारत शिखर पर काबिज रहे यही कामना की है। वहीं लोगों ने ओलम्पिक खेल में पूरे भारत के खिलाड़ियों की प्रशंसा की साथ ही साथ पूरे ओलम्पिक खेल जगत की विवेचना की
लोगों ने बताया कि भारत ने सर्वप्रथम सन 1900 में, एकमात्र खिलाड़ी नार्मन प्रिजार्ड (एंग्लो इण्डियन) के साथ भाग लिया, जिसने एथलेटिक्स में दो रजत पदक जीते। 1920 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में देश ने पहली बार एक टीम भेजी और उसके बाद से हर ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया है। 1964 से शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में भी भारत ने कई बार भाग लिया है। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक आरम्भ होने तक भारत के खाते में कुल 26 पदक थे, जो कि सभी ग्रीष्मकालीन खेलों में जीते गए
, शीतकालीन खेलों में पदक जीतने में भारत को अभी तक सफलता नहीं मिली है। 1920 और 1980 तक एक लम्बे समय तक ओलम्पिक में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम का दबदबा बना रहा। इस बीच हुए बारह खेलों में से भारत ने ग्यारह पदक जीते जिनमें 8 स्वर्ण पदक थे और 1928-1956 तक छह स्वर्ण पदक लगातार जीते थे भारत 18-07-2021 तक ओलिम्पिक पदक तालिका मे 54वें पायदान पर है।इन सब बातों को लेकर लोगों ने बहुत सी बातें बताई इस मौके पर प्रमोद गुप्ता”समाज सेवी, शिवकुमार मिश्रा, पवन वर्मा, विनय गुप्ता”यज्ञेश”(युवा क्षेत्र पंचायत सदस्य-पटना, क्रिकेटर),राहुल क्रिकेटर,सौरभ गुप्ता क्रिकेटर,मोनू गुप्ता, मनीष सोनी, राजन, सुरेश पाठक, हारून शरीफ क्रिकेटर, हर्षित, हलीम, व अन्य क्षेत्र वाशियो ने भारत के खिलाड़ियों की मंगल भविष्य की कामनाये की।