बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बंधा तक हटाये गए 10-15 अस्थायी घर, झौपड़ी, शेड

रिपोर्ट-गौरव बाजपेयी

संयुक्त अभियान चलाकर बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बंधा तक 10-15 अस्थायी घर, झौपड़ी, शेड हटवाया गया।

आज दिनाँक 10 मई 2021 कर्नल सत्येंद्र सिंह और जोनल अधिकारी श्री सुजीत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में टीम लीडर अनिरुद्ध कुमार, टीम लीडर मनोज कुमार, टीम लीडर सत्यभूषण मिश्र, टीम लीडर राजेश सिंह ने प्रवर्तन दल और पी आर डी के जवानों और नगर निगम ज़ोन-4 के कर अधीक्षक राजेंद्र पाल, कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी , राजस्व निरीक्षक आशीष कुमार, राजस्व निरीक्षक पंकज पटेल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बंधा तक 10-15 अस्थायी घर, झौपड़ी, शेड हटवाया गया।
एक दूसरे अभियान में प्रवर्तन दल की टीम ने परिवर्तन चौक, हज़रतगंज, बर्लिंगटन , के के सी पर रोको और टोको अभियान चला कर लोगों को मास्क पहनने के लिए कठोर चेतावनी दी और नियम न मानने वालों से 700/- रुपये ज़ुर्माना भी लगाया।
साथ ही ज़रूरत मंदो को मास्क का वितरण भी किया।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *