ब्यूरो रिपोर्ट-गौरव बाजपेयी
टैक्स वसूली में व्यापार मंडल का सहयोग,सोच बदले समाज बदलेगा
आज दिनांक 19 मार्च 2021 को टैक्स वसूली अभियान जोन 3 में कर्नल सत्येन्द्र सिंह प्रवर्तन अधिकारी एवं राजेश सिंह जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया।
टीम लीडर मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल और जोन-3 की राजस्व निरीक्षक स्वाति सिंह एवं उनके अन्य कर्मचारियों के साथ कर वसूली और सीलिंग का अभियान चलाकर 38 दुकानों को सील किया गया।
रुपया 2,44,000/- का वसूली भी हुआ। ये अभियान अलीगंज आई टी चौराहा, फैज़ुलगंज में चला। इसमे देखने की बात यह है कि श्री शाज़ेब खान, प्रगतिशील आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने व्यापारियों को व्यक्तिगत रूप से समझाया
कि टैक्स अदा करना हमारा कर्तव्य है और इसकी वजह से तमाम व्यापारियों ने आगे बढ़ करके चेक के जरिये टैक्स को अदा किया। इसी दौरान गुप्तचरों के माध्यम से पता चला कि कुछ सील की गई दुकानें खोल दी गई थी।
मौके पर प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम ने सील तोड़ने के अपराध के लिए FIR करने की चेतावनी दिया और कहा गया आप शीघ्र टैक्स जमा करें अन्यथा आपके खिलाफ FIR कर दिया जाएगा।इसकी वजह से दुकानदारों ने एफ आई आर से बचने के लिए चेक के जरिये टैक्स जमा कर दिया।