GAURAV BAJPAI
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग पर भारत सरकार भी बारीक नजर बनाए हुए है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल को यूक्रेन में मौजूदा हालात और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। यूक्रेन संकट को लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की भी आज बैठक होने वाली है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को यूक्रेन में मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सरकार रोमानिया और हंगरी समेत अपने पड़ोसी देशों से विशेष उड़ानें संचालित कर यूक्रेन से भारतीयों को वापस ला रही है। उड़ानों के लिए यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों और देशों में भेजा जा रहा है