सिधौली विधानसभा क्षेत्र से 2017 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रामबक्स रावत ने यूँ तो ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में पार्टी का टिकट ना मिलने पर सपा का दामन थाम लिया है मगर भाजपा नेताओं के साथ उनकी नज़दीकियाँ अभी भी क्षेत्र में लोगों को चौंका रही हैं।गतदिनो भाजपा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष जो की राजनीति में अपने ख़ास अन्दाज़ के लिए पहेचाने जाते हैं ने सपाई ब्लॉक प्रमुख का बड़े प्रेम से माल्यार्पण किया। अभी तक कांग्रेस,भाजपा और सपा तीनो राजनैतिक नावों की सवारी कर चुके ब्लॉक प्रमुख महोदय 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद कौन सा गुल खिलाएँगे पता नहीं।